Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरबीएचयू प्रफेसर फिरोज खान पर विवाद निर्थक; पिता भजन गाते हैं, परिवार...

बीएचयू प्रफेसर फिरोज खान पर विवाद निर्थक; पिता भजन गाते हैं, परिवार करता है गौ सेवा

रमजान खान के पिता का कहना है कि उनके पूर्वज बीते 100 सालों से राम और कृष्ण के भजन गाते आ रहे हैं। उनसे मिलने आए संतों का भी कहना है कि रमजान और उनका परिवार सच्चे हिंदू का प्रतीक हैं।संत बोले- रमजान और उनका परिवार सच्‍चे हिंदू

जयपुर : बीएचयू में एक मुस्लिम प्रफेसर फिरोज खान की नियुक्ति को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच उनके पिता रमजान खान ने बताया कि वह और उनके पूर्वज बीते 100 सालों से राम और कृष्ण के भजन गाते आ रहे हैं। उल्‍लेखनीय है कि संस्कृत विद्या धर्म संकाय के छात्र प्रफेसर फिरोज खान की नियुक्ति को लेकर पिछले 13 दिनों से धरने पर बैठे हैं।

रमजान ने कहा, ‘जो लोग मेरे बेटे द्वारा विश्‍वविद्यालय में संस्कृत पढ़ाने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, वे जब हमारे परिवार का इतिहास जानेंगे तब शायद उन्हें संतुष्टि होगी।’ संत समाज द्वारा बुधवार को उनके घर जाकर अपना समर्थन देने के दौरान रमजान ने कहा, ‘मेरे चार बेटे संस्कृत विश्‍वविद्यालय में पढ़े हैं और मेरी सबसे छोटी बेटी का जन्म दिवाली के दिन हुआ था, जिसके कारण हमने उसका नाम लक्ष्मी रखा है।’

संत बोले- रमजान और उनका परिवार सच्‍चे हिंदू

इस बीच उनसे मिलने आए संतों का कहना है कि रमजान और उनका परिवार सच्चे हिंदू का प्रतीक हैं। महंत सौरभ राघवेंद्राचार्य ने कहा कि हम सभी के लिए यह गर्व की बात है कि फिरोज संस्कृत के विद्वान हैं। उनके खिलाफ विरोध कर रहे लोगों के पास या तो फर्जी डिग्री है या वे खुद फर्जी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments