Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डभगत सिंह कोश्यारी ने गोवा के नए राज्यपाल के रूप में ली...

भगत सिंह कोश्यारी ने गोवा के नए राज्यपाल के रूप में ली शपथ

पणजी।  भगत सिंह कोश्यारी ने बुधवार को पणजी में गोवा के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली। वह महाराष्ट्र के राज्यपाल भी हैं और उन्हें गोवा के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। यह फैसला सत्यपाल मलिक के गोवा से स्थानांतरण और मेघालय के राज्यपाल के रूप में नियुक्त होने के बाद आया है। गोवा के सीेएम प्रमोद सावंत ने कहा कि माननीय गवर्नर ने कोंकणी भाषा में शपथ ली। मैं गोवा की जनता, गोवा सरकार की तरफ से उनका बहुत-बहुत स्वागत करता हूं। भगत सिंह कोश्यारी का जन्म 17 जून, 1942 को उत्तराखंड के बागेश्वर जिले स्थित नामती चेताबागड़ गांव में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अल्मोड़ा में पूरी की और उसके पश्चात उन्होंने आगरा यूनिवर्सिटी से अंग्रेज साहित्य में आचार्य की उपाधि प्राप्त की।

कोश्यारी उत्तराखंड राज्य के अस्तित्व में आने के बाद नित्यानंद स्वामी के बाद भाजपा की अंतरिम सरकार के दौरान सूबे के दूसरे मुख्यमंत्री बनाए गए थे। कोश्यारी 2001 से 2002 तक उत्तराखंड के सीएम भी रहे हैं, उसके बाद 2002 से 2007 तक उत्तराखंड विधानसभा में नेता विपक्ष भी रहे। वर्ष 2008 से 2014 तक वे उत्तराखंड से राज्यससभा के सदस्य चुने गए थे। आरएसएस से भगत सिंह कोश्यारी की काफी नजदीकी रही है। 1977 के आपातकाल के दौरान जेल भी जाना पड़ा था।

सत्यपाल मलिक को मेघालय का नया राज्यपाल बनाया गया है। वे तथागत रॉय की जगह लेंगे, जो पांच वर्ष तक राज्यपाल के पद पर रहने के बाद सेवानिवृत्त हो गए हैं। रॉय तीन साल त्रिपुरा और दो साल मेघालय के राज्यपाल रहे। राष्ट्रपति भवन द्वारा मंगलवार को जारी बयान में कहा गया है कि मलिक का तबादला मेघालय कर दिया गया है। उनकी जगह महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को गोवा के राज्यपाल की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। मलिक को मेघालय का राज्यपाल बनाए जाने की खबर जैसे ही शिलांग पहुंची, रॉय ने ट्वीट कर उनका स्वागत किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments