Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डभाजपा के टिकटों पर आज होगा दिल्ली में मंथन, जल्द घोषित कर...

भाजपा के टिकटों पर आज होगा दिल्ली में मंथन, जल्द घोषित कर सकते हैं प्रत्याशी

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा बुधवार देर रात या गुरुवार तक अपने प्रत्याशियों का एलान कर सकती है। बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में उत्तराखंड से भेजे गए नामों के पैनल पर मंथन होगा। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी भाग लेंगे।

प्रदेश भाजपा से प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार भी बैठक में शिरकत करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष कौशिक के मुताबिक, पार्टी के कोर ग्रुप और चुनाव समिति में विचार-विमर्श के बाद प्रदेश से केंद्रीय संगठन को सभी 70 विधानसभा सीटों पर पैनल तैयार करके भेजे जा चुके हैं।

सूत्रों के अनुसार, 15 जनवरी को प्रदेश मुख्यालय में हुई चुनाव समिति की बैठक में करीब 50 नामों पर पार्टी की सहमति बन चुकी है। शेष 20 विधानसभा सीटों पर भेजे गए पैनल में तीन से अधिक नाम भी बताए जा रहे हैं। केंद्रीय नेतृत्व को भेजे गए पैनल पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में एक बैठक हो भी चुकी है। इस बैठक में पैनल में भेजे गए नामों के कद और उनके जिताऊ होने की संभावना पर गंभीरता से विचार किया गया।

अब बुधवार को सुबह केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में उत्तराखंड से भेजे गए नामों पर विधानसभा वार चर्चा होगी। बकौल कौशिक, कोई जरूरी नहीं कि पार्टी चरणों में प्रत्याशियों की सूची जारी करे। उनके मुताबिक, पार्टी सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक साथ भी प्रत्याशी घोषित कर सकती है।

बुधवार को केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक होगी। मैं बैठक में भाग लूंगा। प्रदेश चुनाव समिति ने विचार-विमर्श करके नामों का पैनल भेज दिया है। बैठक में प्रदेश से भेजे गए नामों पर विचार विमर्श होगा। चुनाव लड़ने के लिए कई नाम सामने आए हैं। हमने उन्हें केंद्रीय चुनाव समिति के समक्ष प्रस्तावित किया है। नामों पर ले लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments