Sunday, March 8, 2026
Homeराजनीतिमहाराष्ट्रः हमने कश्मीर से 370 उखाड़ फेंका और किया देश को एकः...

महाराष्ट्रः हमने कश्मीर से 370 उखाड़ फेंका और किया देश को एकः अमित शाह

Amit Shah


मुंबई। महाराष्ट्र के सांगली में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि हमने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाकर देश को एक करने का काम किया है, जबकि कांग्रेस और एनसीपी ने हमारा विरोध किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में चुनावी शंखनाद हो चुका है। एक तरह भाजपा और शिवसेना देवेंद्र फणनवीस के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं और दूसरी ओर कांग्रेस और एनसीपी जैसी परिवारवादी पार्टियां चुनावी मैदान में हैं।

उन्होंने कहा कि अभी-अभी लोकसभा का चुनाव हुआ है, जिसमें महाराष्ट्र की महान जनता ने मोदी जी की झोली में कमल ही कमल भर दिए। इसके कारण मोदीजी प्रधानमंत्री बने और 300 से ज्यादा सीटों के साथ भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी।

मोदीजी ने अखंड भारत का सपना पूरा किया

अमित शाह ने कहा कि मोदीजी ने अनुच्छेद 370 को हटाकर पूरे देश में से दो विधान, दो प्रधान और दो निशान को समाप्त किया है और देश को अखंड बनाने का महान काम किया है। आज अखंड भारत का सरदार पटेल का सपना पूरा हो चुका है।

उन्होंने विरोधी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि जब मोदी जी अनुच्छेद 370 हटाने का प्रस्ताव लेकर आए, तो कांग्रेस और एनसीपी दोनों 370 हटाने का विरोध कर रहे थे। मैं राहुल गांधी और शरद पवार से कहना चाहता हूं कि वो महाराष्ट्र की जनता को बताएं कि वो इसे हटाने के पक्ष में हैं या नहीं?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments