Monday, March 9, 2026
Homeखास खबरमहाराष्ट्र विस चुनावः देवेंद्र फडणवीस बोले- आदित्य ठाकरे को डीप्टी सीएम बनाए...

महाराष्ट्र विस चुनावः देवेंद्र फडणवीस बोले- आदित्य ठाकरे को डीप्टी सीएम बनाए जाने से एतराज नहीं, सीएम तो में ही बनूंगा

देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो)


मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर तेज हुई राजनीतिक गतिविधियों के बीच देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं और जीत के बाद भी वही बनेंगे। उन्होंने कहा कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर उन्हें कोई एतराज नहीं है।
सोमवार को एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना का अटूट गठबंधन है और दोनों साथ चुनाव लड़ रहे हैं। वह केवल भाजपा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार नहीं हैं, बल्कि शिवसेना के भी मुख्यमंत्री उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि किसी को शक नहीं हैं कि महाराष्ट्र का सीएम कौन होगा!

पीएमसी बैंक घोटाले के सवालों पर उन्होंने कहा कि लोगों का गुस्सा जायज है। जो भी हमारे अधिकार क्षेत्र में था, हमने किया है। आगे के लिए भी हम यही कह रहे हैं कि पीएमसी घोटाले के दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा। मालूम हो कि सीएम फडणवीस ने पिछले दिनों पीएमसी बैंक के उपभोक्ताओं से कहा था कि चुनावी आचार संहिता लागू होने के कारण वह इस विषय पर कोई ठोस आश्वासन तो नहीं देंगे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस विषय पर बात करेंगे।
हमारे खून में राष्ट्रवाद है, मोदीजी नवभारत के ‘राष्ट्रपिता’
सीएम फडणवीस ने कहा कि ये हमारा देश है, हम देश की बात नहीं करेंगे तो कौन करेगा। राष्ट्रवाद हमारे खून में है। दुनिया भर में यदि देश का सम्मान होता है, हमारे प्रधानमंत्री का सम्मान होता है, तो हमें गर्व होता है और हर देशवासी को गर्व होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि गांधीजी हमारे राष्ट्रपिता हैं और रहेंगे, लेकिन ये जो नये भारत का निर्माण हुआ है, नरेंद्र मोदी इस नवभारत के राष्ट्रपिता हैं। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि लोगों को मानने और न मानने की अपनी आजादी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments