Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरमुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक इंद्रेश कुमार का आह्वान : जकात का...

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक इंद्रेश कुमार का आह्वान : जकात का पैसा पीएम केयर फंड में भी दें मुसलमान

इंद्रेश कुमार ने मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि रमजान माह में ज़कात निकालने का वक्त आ गया है। जकात में से कुछ धन निकाल कर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के माध्यम से प्रधानमंत्री केयर फंड में भी जमा कराएँ ताकि देश यशश्वी बने और दुनिया का नेतृत्व करे। कोरोना से पीड़ित दुनिया की नजर भारत की तरफ है। इसलिए भारत को मजबूत बनाएँगे और विश्व को बचाएँगे।

नई दिल्ली : मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक इंद्रेश कुमार ने मुसलमानों का आह्वान किया है कि रमजान के पवित्र महीने में मुस्लिम न सिर्फ जकात के पैसे गरीबों को दान करें, बल्कि पीएम केयर फंड में भी जमा कराएँ।

बता दें कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच राष्ट्रवादी मुस्लिमों का एक संगठन है। यह संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा का संगठन है। इसके राष्ट्रीय संयोजक मुहम्मद अफजल हैं और इसके संरक्षक इंद्रेश कुमार हैं। इस संगठन का गठन 2002 में हुआ था।

मुस्लिमों के बीच कार्य करने वाले मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने कोरोना संकट के बीच देश के मुस्लिमों से एक विशेष अपील की है। इंद्रेश कुमार ने मेरठ के मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के पदाधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच जरूरतमंदों को दी जा रही मदद की भी प्रशंसा की है।

बता दें की कोरोना संकट काल में मुस्लिम मंच के संरक्षक इंद्रेश कुमार के आह्वान पर मेरठ के सभी जिलों में रमजान को देखते हुए राशन बाँटा गया था। इसका उद्देश्य गरीब और बेसहारा लोगों की इस संकट की घड़ी में मदद करना था। इंद्रेश कुमार के आह्वान पर मेरठ में शुरू किए गए सेवा कार्य की जिम्मेदारी संयोजक कदीम आलम और सेंट मोमिना स्कूल ग्रुप के चेयरपर्सन सैयद शाह फैसल ने सँभाली थी।

इंद्रेश कुमार ने मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि रमजान माह में ज़कात निकालने का वक्त आ गया है। जकात में से कुछ धन निकाल कर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के माध्यम से प्रधानमंत्री केयर फंड में भी जमा कराएँ ताकि देश यशश्वी बने और दुनिया का नेतृत्व करे। कोरोना से पीड़ित दुनिया की नजर भारत की तरफ है। इसलिए भारत को मजबूत बनाएँगे और विश्व को बचाएँगे।

इंद्रेश कुमार ने कहा कि कट्टरता नहीं, शालीनता और सज्जनता वक्त की जरूरत है। इसलिए मुस्लिम मंच के कार्यकर्ता घर-घर में इसका संदेश दें। उन्होंने कहा कि नवरात्रि, गुड फ्राइडे, डॉक्टर भीमराव आंबेडकर जयंती, बुद्ध पूर्णिमा, शब-ए-बारात, महावीर जयंती, हनुमान जयंती और अब रमजान देश के सभी लोग घर में रहकर मना रहे हैं, ऊपरवाले से जल्द से भारत को कोरोना वायरस से मुक्त करने की अपील कर रहे हैं। मुस्लिमों को भी ऐसी ही दुआ करनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments