Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरयूपीः पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह भाजपा में शामिल, कांग्रेस को झटका

यूपीः पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह भाजपा में शामिल, कांग्रेस को झटका

राजकुमारी रत्ना सिंह भाजपा में शामिल


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। प्रतापगढ़ की पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता राजकुमारी रत्ना सिंह अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में मंगलवार दोपहर राजकुमारी रत्ना सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।


कौन हैं राजकुमारी रत्ना सिंह?
राजकुमारी रत्ना सिंह का जन्म 29 अप्रैल, 1959 को हुआ। राजकुमारी रत्ना सिंह पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय राजा दिनेश सिंह की पुत्री हैं। राजा दिनेश सिंह प्रतापगढ़ से चार बार और उनकी पुत्री राजकुमारी रत्ना सिंह तीन बार 1996, 1999 और 2009 में सांसद रह चुकी हैं।

बीते लोकसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी रह चुकीं राजकुमारी रत्ना सिंह के समर्थन में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी प्रचार कर चुकी हैं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments