Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधयोगी सरकार ने कानपुर कांड और विकास दुबे एनकाउंटर की जांच के...

योगी सरकार ने कानपुर कांड और विकास दुबे एनकाउंटर की जांच के लिए गठित किया आयोग

  • विकास दुबे एनकाउंटर मामले में सरकार ने रिटायर्ड जज शशिकान्त अग्रवाल की अगुवाई में एकल जांच आयोग का गठन किया है. इस आयोग का मुख्यालय कानपुर में होगा.
  • आयोग विकास दुबे और उसके साथियों की पुलिस, अन्य विभागों और सफेदपोशों से संबंधों की जांच भी करेगा. साथ ही भविष्य में ऐसी घटना न हो इसे लेकर सुझाव भी सरकार को देगा.

लखनऊ : कानपुर के चौबेपुर में 2 जुलाई की मध्यरात्रि को आठ पुलिसकर्मियों की शहादत और 10 जुलाई की सुबह मुख्य आरोपी विकास दुबे की एनकाउंटर में मौत के मामले को लेकर योगी सरकार ने रिटायर्ड जज शशिकान्त अग्रवाल की अगुवाई में एकल जांच आयोग का गठन किया है.

इस आयोग का मुख्यालय कानपुर में होगा. आयोग विकास दुबे और उसके साथियों की पुलिस, अन्य विभागों और सफेदपोशों से संबंधों की जांच भी करेगा. साथ ही भविष्य में ऐसी घटना न हो इसे लेकर सुझाव भी सरकार को देगा.

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने इस बाबत जानकारी देते हुए कहा कि 2 जुलाई की रात विकरू गांव में घटित हुई घटना और उसके बाद 10 जुलाई तक इस प्रकरण से संबंधित विभिन्न स्थानों पर पुलिस और अपराधियों के मध्य हुई मुठभेड़ एक लोक महत्व का विषय है. इसलिए इसकी जांच आवश्यक है. लिहाजा रिटायर्ड जज शशि कांत अग्रवाल के नेतृत्व में एकल सदस्यीय जांच आयोग गठित करने का निर्णय लिया गया है.

विकास दुबे के साथियों के एनकाउंटर की भी होगी जांच

राज्य सरकार ने बताया कि जांच आयोग 2 जुलाई को अपराधी विकास दुबे व उसके सहयोगियों द्वारा की गई घटना जिसमे आठ पुलिसकर्मियों की हत्या हुई थी व अन्य कर्मी घ्यायल हुए थे उनकी गहनतापूर्वक जांच करेगा. साथ ही 10 जुलाई को पुलिस मुठभेड़ में मारे गए मुख्य आरोपी विकास दुबे व अलग-अलग स्थानों पर एनकाउंटर में मारे गए उसके साथियों की भी जांच करेगा.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments