Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डराहुल गांधी को चाय पिलाते ही ‘खास’ हो गए विश्वास, सोशल मीडिया...

राहुल गांधी को चाय पिलाते ही ‘खास’ हो गए विश्वास, सोशल मीडिया पर छाए

राहुल गांधी के मंच पर चाय देने पहुंचे विश्वास उस वक्त खास हो गए, जब मंच पर राहुल गांधी ने रणजीत विश्वास की नींबू की चाय की चुस्की ली। हर कोई लेमन टी वाले रणजीत विश्वास के बारे में पूछ रहा था। नींबू वाली चाय पीलाकर रणजीत विश्वास बेहद खुश नजर आये। राहुल गांधी के उनकी चाय की तारिफ करते हुए लेमन टी को अच्छी बताया। उन्होंने मंच पर बैठे सभी पदाधिकारियों के साथ ही सैनिकों को भी चाय पिलाई।

सम्मान समारोह के बाद मंच पर राहुल गांधी ने नींबू की चाय का टेस्ट दिया। इसके लिए पहले ही कांग्रेस की ओर से तैयारी की गई थी। पहले ही चंदन नगर निवासी रणजीत विश्वास का आरटीपीसीआर टेस्ट कराया गया था। मूल रूप से बंगाल के रहने वाले विश्वास पिछले कई सालों से लेमन टी बेचने का काम कर रहे है। राहुल गांधी को गुरुवार को उन्होंने लेमन टी पिलाई। मंच पर विश्वास के पहुंचते ही राहुल गांधी ने उनसे सवाल किया कि क्या पिला रहे है। उन्होंने लेमन टी का नाम बताया। फिर क्या था रोज की तरह लेमन टी बनाने वाले विश्वास ने राहुल गांधी के स्पेशल लेमन टी बनाई। राहुल गांधी ने भी उनकी इस लेमन टी की तारिफ की। राहुल गांधी को चाय पिलाने के बाद रणजीत विश्वास खास बन गए। कांग्रेसियों के अलावा हर कोई उनके बारे में पूछ रहा था। कि आखिर चाय पिलाने वाला व्यक्ति कौन था। सोशल मीडिया पर भी वह पूरे दिन भर छाए रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments