Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरलॉकडाऊन के बीच कल 28 मार्च से एक बार फिर से देखिये...

लॉकडाऊन के बीच कल 28 मार्च से एक बार फिर से देखिये दूरदर्शन पर धारावाहिक रामायण

नई दिल्ली(उत्तराखंडरिपोर्ट.कॉम) : अस्सी के दसक का लोकप्रिय धारावाहिक रामायण एक बार फिर दूरदर्शन पर प्रसारित होगा। चीन के बुहान शहर से निकले खतरनाक कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में अपना कहर बरपा रखा है। भारत में भी प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित कर दिया है। ऐसे में घरों में बंद लोग लगातार सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर से टीवी पर रामायण जैसे सुपरहिट धार्मिक सीरियल को एक बार फिर चलाने की मांग कर रहे थे।

इसके बाद कोरोना के कहर के बीच घरों में बैठे लोगों की मांग का खास ख्याल रखते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने इस पर अपनी हरी झंडी दिखा दी है और उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि “जनता की मांग पर कल शनिवार 28 मार्च से ‘रामायण’ का प्रसारण पुनः दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा। पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे होगा।”

सड़कें खाली हो जाना, टीवी के सामने टकटकी लगाए बैठे रहना, ये सब इस सीरियरल के चलते देखा जाता था। अब जब पूरे देश में कोरोना के चलते लॉकडाउन लगा हुआ है और घर से बाहर निकला मना है, ऐसे में रामानंद सागर की रामायण उस चुंबक का काम करेगी जो लोगों को घर में खुशी से रहने में मदद करेगी।

रामानंद सागर की रामायण में अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया, सुनील लहरी ने अहम किरदार निभाया था। उनकी एक्टिंग ऐसी थी कि उन्हें असल जीवन में भी भगवान का दर्जा दिया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments