Saturday, March 7, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारवित्त मंत्री ने किया एलान,बेरोजगार युवाओं बटेंगे मुफ्त स्मार्टफोन

वित्त मंत्री ने किया एलान,बेरोजगार युवाओं बटेंगे मुफ्त स्मार्टफोन

पंजाब के वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल

चंडीगढ़ । पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने एक बार फिर प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को मुफ्त स्मार्टफोन बांटने का एलान किया है। इस बार उनका कहना है कि प्रक्रिया शुरू कर दी है और अगले 2-3 हफ्तों में स्मार्टफोन बांट दिए जाएंगे। गौरतलब है कि प्रदेश में कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार बनने के बाद वित्त मंत्री बीती तीन दिवालियों से पहले यह एलान करते रहे कि इस दिवाली पर युवाओं को स्मार्टफोन बांट दिए जाएंगे। लेकिन बीते दो वर्षों के बाद इस दिवाली पर भी उनका एलान मूर्तरूप नहीं ले सका।

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने चुनावी मैनिफेस्टो में यह वादा किया था कि प्रदेश में सरकार बनते ही 100 दिन के भीतर बेरोजगार युवाओं को मुफ्त स्मार्टफोन दिए जाएंगे। पार्टी की ओर से चुनाव के दौरान इसके लिए युवाओं से फार्म भी भरवाए गए थे। लेकिन सरकार के ढाई साल के कार्यकाल बाद भी वादा पूरा नहीं हो सका है। 

इस साल दीवाली से पहले सितंबर में वित्त मंत्री ने कहा था कि सरकार को अपने पांव पर खड़ा होने में कुछ समय लगता है, इसलिए इस दिवाली युवाओं को मुफ्त स्मार्टफोन हरहाल में मिल जाएंगे। लेकिन दीवाली बीत गई और नौजवान स्मार्टफोन का इंतजार करते रह गए।

अब एक बार फिर वित्त मंत्री ने एलान किया है कि अगले 2-3 हफ्ते में यह वादा पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेशक किसी कारण दिवाली के मौके पर स्मार्टफोन नहीं बांटे जा सके, लेकिन अब वित्त विभाग ने स्मार्टफोन खरीदने के लिए बजट रिलीज कर दिया है। 

हालांकि उन्होंने नहीं बताया कि स्मार्टफोन खरीदने की प्रक्रिया को कितने दिनों में पूरा कर लिया जाएगा और सरकार इस बाबत किस मोबाइल कंपनी से बातचीत कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments