Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डशहीद गौतम के पार्थिव शरीर का दिनभर इंतजार करते रहे परिजन, रो-रोकर...

शहीद गौतम के पार्थिव शरीर का दिनभर इंतजार करते रहे परिजन, रो-रोकर हुआ बुरा हाल

उत्तराखंड के टिहरी जिले के हिसरियाखाल क्षेत्र की ग्राम पंचायत नौली के नौसिला तोक निवासी सेना के जवान गौतम लाल के नगालैंड में शहीद होने की खबर से क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। घर के सबसे छोटे बेटे गौतम की शहादत के बाद से माता-पिता, भाई-बहन को रो-रोककर बुरा हाल है। परिजन सोमवार दिनभर उनके पार्थिव शरीर की इंतजार करते रहे, लेकिन वह नहीं पहुंचा।

शहीद का पार्थिव शरीर देर शाम देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट ही पहुंच पाया। जिसे अब एम्स ऋषिकेश ले जाया गया है। अब मंगलवार को ही शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचेगा। गांव से शहीद की अंतिम यात्रा निकलेगी। तत्पश्चात राजकीय एवं सैन्य सम्मान के साथ उसको पैतृक घाट पर अंतिम विदाई दी जाएगी।

रविवार सुबह नौसिला के रमेश लाल के लिए बुरी खबर लेकर आई। उनका बेटा जो सेना की पैरा स्पेशल फोर्स की 21वीं बटालियन में पैराट्रूपर था, वह नगालैंड में शहीद हो गया। गौतम पांच भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। उनकी तीन बहनें हैं। उसकी शहादत की खबर सुनकर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments