Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डशिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा के साथ किए माता संतूला के...

शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा के साथ किए माता संतूला के दर्शन

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा के साथ उत्तराखंड पहुंचीं। जिसके बाद कैंपटी रोड स्थित माता संतूला देवी मंदिर पहुंचीं और मां के दर्शन कर पूजा कराई। इस मौके पर शिल्पा शेट्टी ने अपने पति के साथ मां संतूला देवी की पिंडी पूजा कर परिवार की कुशलता की कामना की। मंदिर में शिल्पा शेट्टी को देखकर उनके प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। मंदिर में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा करीब बीस मिनट तक रुके। जिसके बाद मंदिर में श्रद्वालुओं की भीड़ देखकर वापस चले गए।

कैंपटी रोड स्थित सिद्वपीठ मां संतूला देवी मंदिर में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने माता के दर्शन किए और पूजा पाठ किया। मंदिर के पुजारी पंडित रोहित प्रसाद मिश्रा ने कहा कि मंदिर में शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पहुंचे और मां संतूला देवी के दर्शन कर पूजा पाठ कराया।शिल्पा शेट्टी ने अपने पति के साथ माता संतूला देवी की पिंडी पूजा भी कराई। साथ ही मंदिर के आसपास क्षेत्र का भ्रमण किया।

करीब बीस मिनट तक दोनो मंदिर परिसर में रुके। शिल्पा शेट्टी मंदिर में बारह बजे के आसपास पहुंची थीं। इस मौके पर शिल्पा शेट्टी को देखकर उनके प्रशंसकों ने उनके साथ फोटो खिंचवाई। लेकिन ज्यादा भीड़ देखकर शिल्पा शेट्टी मंदिर से वापस चली गईं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments