Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरसामाजिक समरसता मंच 9 अप्रैल से 14 अप्रैल तक मनाएगा डॉ. अंबेडकर...

सामाजिक समरसता मंच 9 अप्रैल से 14 अप्रैल तक मनाएगा डॉ. अंबेडकर सेवा सप्ताह

14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर का जन्मदिवस है. लॉक-डॉउन के चलते बाबा साहब के जन्मदिवस को सामाजिक समरसता मंच ने एक नए तरीके से मनाने का निर्णय लिया है.

सामाजिक समरसता मंच सभी कॉलोनियों, अस्पतालों,  पुलिस थानों, बैंक एटीएम और सार्वजनिक स्थानों पर अपनी डयूटी करने वाले पुलिस कर्मियों, डॉक्टरों, नर्सों, सफाई कर्मचारियों और एटीएम के सुरक्षा गार्डों के प्रति धन्यवाद देने का काम करेगा. मंच का मानना है कि कोरोना संकट के वक्त में बाबा साहब को स्मरण करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का यह सबसे अच्छा तरीका है. 

नई दिल्ली(vsk bharat) : सामाजिक समरसता मंच 09 अप्रैल से 14 अप्रैल तक डॉ. अम्बेडकर सेवा सप्ताह का आयोजन करेगा. 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर का जन्मदिवस है. लॉक-डॉउन के चलते बाबा साहब के जन्मदिवस को सामाजिक समरसता मंच ने एक नए तरीके से मनाने का निर्णय लिया है.

देश भर में कोरोना से संक्रमित मरीजों के इलाज में डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मचारी, पुलिस कर्मी और सुरक्षा गॉर्ड जी-जान से जुटे हैं. ऐसे वक्त में सामाजिक समरसता मंच ने 9 अप्रैल से 14 अप्रैल तक अंबेडकर सेवा सप्ताह मनाने का फैसला किया है. इस दौरान सामाजिक समरसता मंच सभी कॉलोनियों, अस्पतालों,  पुलिस थानों, बैंक एटीएम और सार्वजनिक स्थानों पर अपनी डयूटी करने वाले पुलिस कर्मियों, डॉक्टरों, नर्सों, सफाई कर्मचारियों और एटीएम के सुरक्षा गार्डों के प्रति धन्यवाद देने का काम करेगा.

यह 9 से 14 अप्रैल तक पूरे सप्ताह मनाया जाएगा और इस दौरान कोरोना से लड़ाई लड़ने वाले सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया जाएगा. इसके साथ ही 14 अप्रैल की शाम 7.30 बजे सभी घरों में बाबा साहब की स्मृति में दीपक जलाने का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा. सामाजिक समरसता मंच का मानना है कि कोरोना संकट के वक्त में बाबा साहब को स्मरण करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का यह सबसे अच्छा तरीका है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments