Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहरीश रावत के समर्थन में उतरे विधायक और सांसद, बोले-हरदा को घोषित...

हरीश रावत के समर्थन में उतरे विधायक और सांसद, बोले-हरदा को घोषित करें मुख्‍यमंत्री का चेहरा

पूर्व सीएम हरीश रावत की इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट से कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति फिर से गरमा चुकी है। राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा, जागेश्वर विधायक व पूर्व विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल और धारचूला विधायक हरीश धामी खुलकर पूर्व सीएम के पक्ष में उतर चुके हैं। तीनों का कहना है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लेकर आम लोग की पसंद भी हरीश रावत है। लिहाजा, केंद्रीय नेतृत्व को उन्हें चेहरा घोषित करना चाहिए। कुंजवाल ने तो स्पष्ट कह दिया कि जहां हरीश रावत जाएंगे वहां हम सब जाएंगे। वहीं, विधायक धामी बोले कि अगर हरदा को सीएम नहीं बनाया तो अलग लाइन में खड़े होने वालों में वह सबसे आगे होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments