Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचार10 लाख लोग इज्तिमा में चखेंगे साउथ इंडियन खाने का जायका

10 लाख लोग इज्तिमा में चखेंगे साउथ इंडियन खाने का जायका

Bhopal: 10 lakh people will taste South Indian food in Ijtima

भोपाल। नवाबों के दौर से शुरू हुआ इज्तिमा अब दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बना चुका है। 14 लोगों की एक छोटी सी जमात से शुरू किया गया यह आयोजन आज विशाल रूप धारण कर चुका है। इस बार भी यहां 10 लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई गई है। 22 नवंबर से शुरू होने जा रहे इस चार दिनी आलमी तब्लीगी इज्तिमा में जमातियों समेत अन्य लोग दक्षिण भारतीय से लेकर कॉन्टिनेंटल और मुगलाई खाने तक का जायका ले सकेंगे।ऐसा बताया जा रहा है कि इज्तिमा में इस बार धूम्रपान के सेवन में पूरी तरह रोक लगाई जाएगी। राज्य में आयोजित होने वाला यह 72वां इज्तिमा है। इस बार विभिन्न प्रांतों की जमातों में आने वाले लोग अपने राज्य और देश के जायकों का लुत्फ उठा सकेंगे। खासतौर पर इस आयोजन में दक्षिण भारत के प्रांतों की जमातों को ध्यान में रखते हुए उत्तपम, डोसा, इडली, सांबर, बड़ा जैसे खानों का इंतजाम कराया जा रहा है।

वहीं उत्तर भारतीयों के लिए यहां मुगलाई जायका और कॉटीनेंटल फूड भी होगा। पूर्वोत्तर राज्यों एवं विदेशी जमातों की मंशा अनुसार जायका भी मुहैया कराने की तैयारी है। वहीं इस इज्तिमा में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बैन रहेगा। 

इज्तिमा के लिए 21 ट्रेनों में बढ़ाए गए कोच
इज्तिमा के लिए भोपाल आने-जाने वाली 21 ट्रेनों में उनकी क्षमता के अनुसार कोचों को बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए पश्चिम मध्य रेलवे ने आदेश जारी कर दिए हैं। भोपाल के लिए आने-जाने वाली ट्रेनों में 25, 26 और 27 नवंबर को एक से लेकर दो कोच उनकी क्षमता के अनुसार बढ़ाए जाएंगे।

10 लाख लोग कर सकते हैं शिरकत
इस इज्तिम को आयोजित करने वाली समिति ने प्रशासन को बताया है कि इस बार 10 लाख लोगों के शिरकत करने का अनुमान है। आयोजकों की मानें तो इज्तिमा के अंतिम दिन सामूहिक दुआ के अवसर पर यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments