Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचार100 से ज्यादा लग्जरी कार चोरी करने वाला गिरफ्तार

100 से ज्यादा लग्जरी कार चोरी करने वाला गिरफ्तार

पुलिस की गिरफ्त में गिरोह का सरगना

नोएडा । एनसीआर से केवल इनोवा कार चोरी कर सिलीगुड़ी में खपाने वाले एक गिरोह का कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर तीन इनोवा सहित चार वाहन बरामद किए हैं। पुलिस ने दावा किया है कि गिरोह के बदमाशों ने सौ से अधिक इनोवा चोरी हैं। पुलिस गिरोह के अन्य बदमाशों की तलाश में जुटी है।


एसपी सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया है कि कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस की टीम ने सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन के पास से सोमवार रात सदरपुर निवासी विनोद मेहरा को गिरफ्तार किया। यह मूलरूप से पंजाब का रहने वाला है। पुलिस ने जब पूछताछ की तो पता चला कि यह अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का सरगना है। 15 अक्तूबर की रात को गिरोह ने मयूर विहार, सेक्टर-39 नोएडा व बदरपुर से तीन इनोवा कारें चोरी कीं थीं।

तीनों को सेक्टर-51 में ही डायमंड बैंक्वेट हॉल के पीछे छिपा दिया था। पुलिस ने तीनों कारें व उसके पास से बीट कार बरामद की है। गिरोह में मेरठ निवासी ढीला, अबरार और अनिल सरदार शामिल है।

00 से ज्यादा लग्जरी कार चोरी करने वाला गिरफ्तारअनिल कबाड़ी है। जब चोरी की गाड़ियां नहीं बिक पाती तो अनिल काट देता था। गिरोह के बदमाश सड़क किनारे खड़ी इनोवा की पिछली खिड़की के शीशे को तोड़ते थे और उसकी ईसीएम को निकालकर मास्टर ईसीएम से इलेक्ट्रानिक लॉक खोल गाड़ी स्टार्ट कर ले जाते थे। आरोपी लोग इनोवा ही इसलिए चोरी करते थे, क्योंकि सिलीगुड़ी में इसकी काफी मांग है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments