Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबर14 लाख कर्मचारियों को योगी सरकार ने दी पहले बोनस की सौगात,...

14 लाख कर्मचारियों को योगी सरकार ने दी पहले बोनस की सौगात, वित सचिव ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।


लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के पहले प्रदेश के 14 लाख कर्मचारियों को बोनस की सौगात दी है। जिसमें से 25 प्रतिशत का भुगतान नगद होगा जबकि 75 प्रतिशत जीपीएफ में जमा किया जाएगा।
कर्मचारियों को 6908 रुपये बोनस दिया जाएगा। इस संबंध में प्रमुख सचिव वित्त संजीव मित्तल ने शासनादेश जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिन पहले ही प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी।

दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा 9 अक्टूबर को कर्मचारियों को 5 फीसदी महंगाई भत्ता (डीए) दिए जाने का फैसला लिए जाने के बाद प्रदेश के कर्मचारी संगठनों ने बोनस व डीए की मांग तेज कर दी थी। जिसके बाद बोनस की पत्रावलियां तैयार कर दी गई थीं।

जिसके बाद प्रस्ताव को वित्तमंत्री सुरेश खन्ना के जरिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा गया। जिसे मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments