Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरअनुभवों के आदान प्रदान के लिए है समन्वय बैठक - मनमोहन जी...

अनुभवों के आदान प्रदान के लिए है समन्वय बैठक – मनमोहन जी वैद्य

 

  • आज से 3 सितंबर तक चलेगी समन्वय बैठक
  • बैठक में देशभर से संघ की विभिन्न गतिविधि के प्रमुख उपस्थित रहेंगे. 
  • सरसंघचालक मोहन भागवत सहित वरिष्ठ अधिकारी लेंगे भाग 
  • बैठक में निर्णय नहीं विभिन्न विषयों पर विचार विनिमय होगा 
  • बैठक में डाॅ. प्रवीण भाई तोगड़िया, अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय वित्त अरूण जेटली,
  • केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह सहित उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उपमुख्यमंत्री उपस्थित रहेंगे 

आगरा (विश्व संवाद केंद्र):  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य  ने कहा कि संघ के स्वयंसेवक समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में अनेक संगठनों के माध्यम से सक्रिय है। अपनी उपलब्धि, अनुभव व निरीक्षण को सांझा करने के लिए समय -समय पर ऐसी समन्वय बैठकों का आयोजन होता है.

श्रीधाम वृंदावन के केशव धाम में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक से पूर्व एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मनमोहन वैद्य ने कहा कि 1 सितम्बर(आजा) से 3 सितंबर तक आयोजित इस अखिल भारतीय बैठक में 35 अनुशांगिक संगठनों के प्रमुख उपस्थित रहेंगे। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डाॅ. मोहन भागवत, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह सुरेश भय्या  जोशी, सहित वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे.

डा मनमोहन ने कहा कि वर्ष में इस प्रकार की दो बैठकों का आयोजन किया जाता है। जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अपने अनुभवों का आदान प्रदान किया जाता है। उन्होंने कहा कि आज संघ के स्वंयसेवक शिक्षा, सेवा, सुरक्षा, स्वावलम्बन, आर्थिक क्षेत्र व वैचारिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं और समाज जीवन के हर क्षेत्र में सक्रिय होने के कारण वहां से प्राप्त अनुभवों को सांझा करना व कार्य की विकास की दृष्टि से महत्व होता है. उन्होंने कहा कि यह बैठक निर्णय करने वाली नहीं है अपितु यहां वरिष्ठ अधिकारियों का अपने अनुभवों का समन्वय और आदान प्रदान होगा.  बैठक में आर्थिक, आंतरिक सुरक्षा व अन्य समसामयिक विषयों पर चर्चा होगी.

एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि सभी संगठन अपने निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हैं और अपनी कार्यपद्धिति का निमार्ण स्वयं करते हैं. जिन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है, उन्हें संघ की रचना समझनी चाहिए.  डा मनमोहन ने जानकारी दी कि बैठक में देशभर से संघ की विभिन्न गतिविधि के प्रमुख उपस्थित रहेंगे.  साथ ही विहिप के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डाॅ. प्रवीण भाई तोगड़िया, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय वित्त अरूण जेटली, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य केंद्रीय मंत्रीमंडल के सदस्य उपस्थित रहेंगे. बैठक में उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उपमुख्यमंत्री के आने की भी संभावना है. पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर व पश्चिमी उप्र व उत्तराखंड के प्रचार प्रमुख पदम जी उपस्थित रहे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments