Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरब्रेकिंग न्यूज- सुरक्षा वालों ने कुलगाम में एक आतंकी को किया ढेर

ब्रेकिंग न्यूज- सुरक्षा वालों ने कुलगाम में एक आतंकी को किया ढेर

मारा गया आतंकी लश्कर का सदस्य था.

जम्मू कश्मीर (एजेंसीज):  सुरक्षा बलों ने दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम के बेहीबाग में हुई मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया है. मारा  गया लश्कर आतंकी इश्फाक पद्दार लेफ्टिनेंट उमर फयाज की हत्या भी शामिल था. मारा गया आतंकी लश्कर का सदस्य था.  मुठभेड़ के बाद इलाके में इंटरनेट सेवा फिलहाल के लिए बंद कर दी गई है. इस बीच जम्मू कश्मीर में बकरीद के मौके पर नमाज के लिए लोग घरों से निकले हैं. श्रीनगर के राडपोरा में सैकड़ों लोगों ने ईद की नमाज अदा की.

पंथा चौक में पुलिस की बस पर हुआ आतंकी हमला

इससे पहले शुक्रवार को देर शाम श्रीनगर के पंथा चौक में पुलिस बल पर आतंकी हमला हुआ है. बताया जा रहा है कि पुलिस के पेट्रोलिंग दस्ते पर आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी. यह हमला पुलिसकर्मियों को ले जा रही एक बस पर हुआ है. आतंकी हमले में 8 पुलिसकर्मियों के घायल होने और 1 जवान के शहीद होने की खबर है. घायल पुलिसकर्मियों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि पुलिस बस पर यह हमला लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन के आतंकवादियों ने किया है.

सूचना मिलते ही इलाके में यातायात रोक दिया गया है. गोलियों की आवाज के चलते इलाके में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया है. बता दें कि श्रीनगर का पंथा चौक भीड़भाड़ वाला इलाका है. इलाके को घेर लिया गया है. पुलिस दस्ते पर हमले के बाद तुरंत पास के कैंपों से सेना और पुलिस के जवानों को मौके पर बुलाया गया है. खबरों की मानें तो आतंकवादी आत्मघाती हमले के रूप में इसे अंजाम देने की फिराक में थे. चौक के आसपास कई ऐसी इमारतें हैं जहां आतंकवादियों के छुपे होने की संभावना बताई जा रही है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments