Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरअर्थ ब्यवस्था को गति देने मोदी व जेटली और अधिकारियों के साथ...

अर्थ ब्यवस्था को गति देने मोदी व जेटली और अधिकारियों के साथ आज करेंगे बैठक

नई दिल्ली (एजेंसीज): देश की अर्थव्यवस्था में लगातार बढ़ रहे धीमेपन से चिंतित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वित्त मंत्री अरुण जेटली और कई बड़े अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. माना जा रहा है कि पीएम मोदी का फोकस अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने पर रहेगा.
नरेंद्र मोदी और अरुण जेटली के तमाम वादों-इरादों के बावजूद देश की अर्थव्यवस्था की रफ्तार घटती चलती जा रही है. नोटबंदी और जीएसटी की वजह से देश की आर्थिक ग्रोथ घटकर तीन साल के सबसे निचले स्तर पर आ गई है.
वहीं दूसरी तरफ महंगाई में लगातार तेजी आ रही है. महंगाई पांच महीने के शिखर पर पहुंच गई है. इसके अलावा चालू खाता घाटा भी बढ़कर चार साल के पीक पर पहुंच गया है. ये सब आंकड़े भारतीय अर्थव्यवस्था की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं.

पहली तिमाही के जीडीपी वृद्धि आंकड़े आने के बाद यह बैठक हो रही है. फाइनेंशियल ईयर 2017-18 की पहली तिमाही में आर्थिक वृद्धि 5.7 प्रतिशत रही जो तीन साल का न्यूनतम स्तर है. इससे पूर्व फाइनेंशियल ईयर 2016-17 की पहली तिमाही में यह 7.9 प्रतिशत और पिछली तिमाही जनवरी-मार्च तिमाही में 6.1 प्रतिशत रही थी.

सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर लगातर छठी तिमाही में घटी है. आर्थिक समीक्षा-दो में यह अनुमान जताया गया है कि अपस्फीति (डिफ्लेशन) दबाव के कारण चालू वित्त वर्ष में 7.5 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर हासिल करना संभव नहीं होगा. निर्यात के समक्ष भी चुनौतियां हैं और औद्योगिक वृद्धि दर पांच साल में न्यूनतम स्तर पर आ गई है.

बैठक में हो सकती है GST पर चर्चा 
माना जा रहा है कि बैठक में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू करने के साथ हो रही कठिनाइयों, नोटबंदी के बाद के प्रभाव और राजकोषीय गुंजाइश जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. इसमें प्रत्यक्ष एवं परोक्ष कर संग्रह के साथ-साथ साल के अनुमान को भी प्रधानमंत्री के समक्ष पेश किया जा सकता है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments