Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरयू पी-उत्तराखंड के पूर्व सी एम एनडी तिवारी मैक्स हॉस्पिटल के ICU...

यू पी-उत्तराखंड के पूर्व सी एम एनडी तिवारी मैक्स हॉस्पिटल के ICU में भर्ती; हालत नाजुक,

  • 91 वर्षीय श्री तिवारी की हालत गंभीर है
  • अस्पताल के सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में रखा गया है
  • श्री तिवारी यूपी के तीन बार तथा एक बार उत्तराखंड के सीएम रह चुके हैं

नई दिल्ली (संवाददाता): उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी को ब्रेन स्ट्रोक के बाद दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया. एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी ने यह जानकारी दी. रोहित ने कहा कि उनके पिता बुधवार सुबह यहां अपने घर पर चाय पीते समय बेहोश हो गए थे.

वहीं साकेत के मैक्स अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तिवारी (91) की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल के सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में रखा गया है. सूत्रों के अनुसार डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखभाल में लगी है.

बता दें कि 91 साल के एनडी तिवारी यूपी के तीन बार तथा एक बार उत्तराखंड के सीएम रह चुके हैं. वह ऐसे एकमात्र भारतीय नेता हैं, जिन्होंने दो राज्यों की कमान संभाली. वहीं आंध्र प्रदेश के राज्यपाल भी रह चुके हैं, हालांकि विवादों में घिरने के कारण उन्हें इस पद से इस्तीफा देना पड़ा था.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments