Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरएमपी अजब है : मंत्री नहीं पढ़ पाईं गणतंत्र दिवस का भाषण,...

एमपी अजब है : मंत्री नहीं पढ़ पाईं गणतंत्र दिवस का भाषण, डीएम से कहा पढो!

गरिमामय समारोह में उस समय अप्रिय स्थिति बन गयी, जब महिला मंत्री इमरती देवी ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन प्रारंभ किया। वे अटक अटक कर एक पंक्ति भी नहीं पढ़ पायीं। आखिरकार डायस के पास खड़े कलेक्टर के संकेत पर मंत्री ने कहा कि अब कलेक्टर पढ़ेंगे। इतना कहते ही कलेक्टर ने संदेश का वाचन शुरू किया और वहां मौजूद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए। 

ग्वालियर : मध्यप्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी आज ग्वालियर में गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी नहीं कर पायीं और उनका यह दायित्व कलेक्टर ने निभाया।

गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्वालियर संभाग मुख्यालय पर आयोजित गरिमामय समारोह में उस समय अप्रिय स्थिति बन गयी, जब महिला मंत्री इमरती देवी ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन प्रारंभ किया। वे अटक अटक कर एक पंक्ति भी नहीं पढ़ पायीं। आखिरकार डायस के पास खड़े कलेक्टर के संकेत पर मंत्री ने कहा कि अब कलेक्टर पढ़ेंगे। इतना कहते ही कलेक्टर ने संदेश का वाचन शुरू किया और वहां मौजूद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

मंत्री श्रीमती इमरती देवी ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर 25 दिसंबर को शपथ ग्रहण की थी। इसके बाद उन्हें महिला एवं बाल विकास जैसे महत्वपूर्ण विभाग का दायित्व भी सौंपा गया। वे ग्वालियर जिले के डबरा से कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुनी गयी हैं। उन्होंने हाईस्कूल तक शिक्षा हासिल की है।

इस संपूर्ण घटनाक्रम का वीडियो आज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विजेश लूनावत ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है ‘ग्वालियर में रिपब्लिक डे परेड में मंत्री श्रीमती इमरती देवी का भाषण प्रभावी और जोशीला रहा। अवश्य सुनिए’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments