Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरकर्नाटक: पूर्व सीएम सिद्धारमैया की महिला से बदसलूकी, हाथ से छीना माइक

कर्नाटक: पूर्व सीएम सिद्धारमैया की महिला से बदसलूकी, हाथ से छीना माइक

  • सिद्धारमैया ने सामने खड़ी होकर सवाल पूछ रही महिला के हाथ से माइक छीन लिया।
  • माइक के साथ महिला का दुपट्टा भी खिंच गया।
  • केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि राहुल गांधी को बताना चाहिए कि वह उनके साथ क्या करेंगे।
  • जिस तरह से उन्होंने महिला के साथ दुर्व्यवहार किया यह एक अपराध है।
बंलुरु : कर्नाटक से कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया द्वारा पब्लिक मीटिंग के दौरान एक महिला से बदसलूकी का मामला सामने आया है। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया एक मीटिंग में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इसी दौरान जब एक महिला उठकर अपनी बात रखने लगी तो उसकी किसी बात पर पूर्व सीएम भड़क उठे।
उन्होंने सामने खड़ी होकर सवाल पूछ रही महिला के हाथ से माइक छीन लिया। माइक के साथ महिला का दुपट्टा भी खिंच गया। सिद्धारमैया यहीं नहीं रुके, महिला ने जब दोबारा अपनी समस्या बतानी शुरू की तो सिद्धारमैया ने उसपर चिल्लाते हुए कंधे से पकड़कर नीचे बिठा दिया।
इसके बाद वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने महिला को शांत करने की कोशिश की। महिला फिर से पूर्व सीएम से कुछ पूछने लगी तो सिद्धारमैया खड़े होकर महिला पर जोर-जोर से चिल्लाने लगे। सिद्धारमैया से सवाल पूछने वाली महिला जमाला ने पूर्व सीएम का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि मेरे कोई मुद्दे नहीं हैं, वो एक बहतरीन मुख्यमंत्री थे। मैंने केवल उन्हें कुछ शिकायतों के बारे में बताया और थोड़ा गुस्से में बात की। मुझे पूर्व सीएम से इस तरह बात नहीं करनी चाहिए थी। वो गुस्से में इसलिए हो गए क्योंकि मैंने मेज पटक दी थी।

सिद्धारमैया के द्वारा महिला से बदसलूकी के बाद कांग्रेस नेता उनके बचाव में आए तो भाजपा ने राहुल गांधी पर हमला किया है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि राहुल गांधी को बताना चाहिए कि वह उनके साथ क्या करेंगे। जिस तरह से उन्होंने महिला के साथ दुर्व्यवहार किया यह एक अपराध है। इसी से पता चलता है कि वो महिलाओं की कितनी इज्जत करते हैं। वे तंदूर मामले के बाद से अभी तक नहीं बदले हैं। वे केवल एक परिवार की महिलाओं का सम्मान करते हैं।

कांग्रेस नेता दिनेश गुंडू राव ने सिद्धारमैया का बचाव करते हुए कहा कि कभी-कभी जब लोग जोश में सवाल पूछते हैं और उनको सुनने के बाद भी जब वो नहीं रुकते तो तुम्हें उनके हाथ से माइक खींचना पड़ता है। जब माइक छीना तो महिला का दुपट्टा साथ में खिंच गया। उनका इस तरह का कोई इरादा नहीं था।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments