Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरबीजेपी विधायक ने किया सच्चे जनप्रतिनिधि का काम; घायलों को कंधे पर...

बीजेपी विधायक ने किया सच्चे जनप्रतिनिधि का काम; घायलों को कंधे पर लाद कर हास्पिटल पहुंचाया

  • बाइकों की टक्कर में तीन लोग हो गए थे जख्मी
  • वहां से गुजर रहे विधायक ने घायलों को अपनी गाड़ी में अस्पताल पहुंचाया 
  • स्ट्रेचर कम होने के चलते एक घायल को कंधे पर उठाकर इमरजेंसी वार्ड ले गए

फर्रुखाबाद(एजेंसीज): उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से बीजेपी विधायक सुनील दत्त द्विवेदी इंसानियत की एक मिसाल बने हैं. उन्होंने सड़क हादसे में घायल तीन लोगों को न सिर्फ अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया, बल्कि अस्पताल में स्ट्रेचर कम पड़ने पर एक घायल को अपनी पीठ पर लादकर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ले गए.

दरअसल, फर्रुखाबाद में नेकपुर में दो मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गईं. तभी वहां से विधायक सुनील दत्त द्विवेदी गुजर रहे थे. सड़क पर घायलों को देखकर उन्होंने अपनी गाड़ी को रुकवाया और तुरंत सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

अस्पताल में स्ट्रेचर की कमी थी. ऐसे में मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए विधायक अपनी पीठ पर मरीज को उठाकर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे. खुद विधायक के द्वारा घायलों को पहुंचाने से अस्पताल के कर्मचारी भी तुरंत काफी हरकत में आ गए. सभी घायलों को तुरंत ही उपचार शुरू किया गया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments