Monday, March 9, 2026
Homeखास खबरपीएम मोदी ने कहा- सजा कब, कहां, कैसे हो हमारे जवान तय...

पीएम मोदी ने कहा- सजा कब, कहां, कैसे हो हमारे जवान तय करें, सुरक्षाबलों को है खुली छूट

जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) में हुए आतंकवादी हमले पर आज सर्वदलीय बैठक जारी है। हमले की जानकारी देने के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ये सर्वदलीय बैठक बुलाई है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि सभी पार्टियों को पुलवामा में हुए हमले और सरकार द्वारा अब तक उठाए गए कदमों की जानकारी दी जा रही है।

इससे पहले, शुक्रवार को राजनाथ सिंह ने कश्मीर के पुलवामा जिला में सुरक्षाबलों के काफिले पर हुए हमले के बाद की स्थिति का जायजा लेने गए थे।

गुरूवार को हुए सुरक्षाबलों पर हुए आत्मघाती हमले में 40 जवान शहीद हो गए। पुलवामा हमले में शहीद के घरवाले उनकी शहादत पर तो फख्र कर रहे हैं मगर अपनों के बिछड़ने का घाव उनको असहनीय दर्द दे रहा है। हमले में सबसे ज्यादा 12 जवान उत्तर प्रदेश के शहीद हुए हैं। उत्तराखंड, बिहार और झारखंड ने भी अपने जिगर के टुकड़ों को खोया है। किसी के सर से पिता का साया उठ गया तो कई माता-पिताओं के आंखों के नूर चल बसे।

पीएम ने लोगों को भरोसा देते हुए कहा, ‘धैर्य रखें, अपने जवानों पर भरोसा रखें, पुलवामा के जवानों के गुनहगारों को सजा कैसे देनी है, कहां देनी है, कब देनी है, कौन देगा, किस प्रकार की सजा देगा यह जवान तय करेंगे। मोदी ने बताया कि सरकार ने सुरक्षाबलों को खुली छूट दे दी गई है। पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा, ‘जो देश भारत के बंटवारे के बाद अस्तिव में आया, जहां आतंकवाद को पनाह दी जाती है, जो दिवालिया होने की कगार पर खड़ा है, वह आतंकवाद का दूसरा नाम बन चुका है।’

पीएम मोदी ने आगे कहा, इन शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा, आतंकी संगठनों ने जो गुनाह किया है वह चाहे जितना छिपने की कोशिश करें उन्हें सजा जरूर दी जाएगी। हमें अपने सैनिकों के पराक्रम पर गर्व और भरोसा दोनों है। सैनिकों में विशेषकर सीआरपीएफ में जो गुस्सा है देश उसे समझ रहा है। जनता के आक्रोश को मैं समझ रहा हूं, यहां महाराष्ट्र के भी दो वीर सपूतों ने अपने प्राण का बलिदान दिया। जिन परिवारों ने अपने लाल को खोया उनकी पीड़ा हम सब समझ सकते हैं: पीएम मोदी
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments