Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरजम्मू बस स्टैंड में आतंकवादियों द्वारा फेंके ग्रिनेड विस्फोट में 32 घायल,...

जम्मू बस स्टैंड में आतंकवादियों द्वारा फेंके ग्रिनेड विस्फोट में 32 घायल, एक की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

जम्मू रेंज के आईजी मनीष सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की पहचान यासिर भट्ट के रूप में हुई है। उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है। सिन्हा ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर और चश्मदीद के बयान से हमें ये सफलता मिली। साथ ही पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि भट्ट को हिजबुल मुजाहिद्दीन के डिस्ट्रिक्ट कमांडर ने इस हमले का आदेश दिया था। इस कमांडर का नाम फारुख अहमद भट्ट उर्फ उमर है।

जम्मू ; जम्मू के मुख्य बस स्टैंड में आतंकवादियों द्वारा दिन दहाड़े हथगोला फेंके जाने के विस्फोट में 32 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसके अलावा हमले में एक की मौत हो चुकी है। सभी घायलों को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कालेज अस्पताल भर्ती कराया गया है। विस्फोट की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है। इस बीच जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि बस स्टैंड पर ग्रेनेड फेंकने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार हो गया है।

इस बीच जम्मू रेंज के आईजी मनीष सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की पहचान यासिर भट्ट के रूप में हुई है। उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है। सिन्हा ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर और चश्मदीद के बयान से हमें ये सफलता मिली। साथ ही पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि भट्ट को हिजबुल मुजाहिद्दीन के डिस्ट्रिक्ट कमांडर ने इस हमले का आदेश दिया था। इस कमांडर का नाम फारुख अहमद भट्ट उर्फ उमर है।

जम्मू पुलिस ने बस स्टैंड ग्रेनेड हमले के मामले में आठ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। बस स्टेंड के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। हमलावर कौन थे, कहां से आए थे, इसका स्कैच भी तैयार किया जा रहा है कि हथगोला कहां से फेंका गया।

एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट को देखते हुए लगता है कि यह हथगोला चीन निर्मित है। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। जिस जगह विस्फोट हुआ है, उसे पुलिस ने अपने घेरे में ले लिया है। एफएलएल की टीम विस्फोट के तथ्यों को जुटा रही है। इसी बीच राज्यपाल के सलाहकार के विजय कुमार, डिवीजनल कमिश्नर जम्मू संजीव वर्मा सहित पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बस स्टैंड पहुंचे और विस्फोट स्थल का जायजा लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह अटैक बीसी रोड स्थित मुख्य स्टैंड के एग्जिट प्वाइंट पर हुआ। उस समय राज्य पथ परिवहन निगम की बस बस स्टेंड से बाहर निकल रही थी। तभी एक ग्रेनेड बस के पास गिरा और एक जोरदार धमाके के साथ फट गया। साथ लगती दुकानों और वहां खड़े लोग ग्रेनेड की चपेट में आ गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments