Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरसमाजवादी से भाजपाई बने MLC बुक्कल नवाब ने पूर्वजों के मंदिर में...

समाजवादी से भाजपाई बने MLC बुक्कल नवाब ने पूर्वजों के मंदिर में किया हनुमान चालीसा का पाठ

लखनऊ : समाजवादी पार्टी से भाजपाई बने विधान परिषद सदस्य बुक्कल नवाब एक बार फिर चर्चा में हैं। हनुमान जी को मुसलमान बताने वाले और मंदिर में घंटा चढ़ाकर भंडारा करवाने वाले भाजपा एमएलसी बुकल नवाब ने आज हनुमान चालीसा का पाठ किया।

भाजपा से विधान परिषद सदस्य की शपथ लेने के तत्काल बाद हजरतगंज में हनुमान मंदिर में घंटा चढ़ाने वाले विधान परिषद सदस्य बुक्कल नवाब ने आज दिन में कुडिय़ाघाट पर पूर्वजों द्वारा बनवाए गए मंदिर में समर्थकों और मंदिर के पुजारियों के साथ हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ किया। बुक्कल नवाब ने अपने पिता की स्मृति में आज हनुमान चालीसा का पाठ किया।

राष्ट्रीय शिया समाज के इस आयोजन में बुक्कल नवाब ने कुडिय़ा घाट के के पास अपने पिता दारा नवाब द्वारा 25 वर्ष पहले बनवाए गए मंदिर में उनकी स्मृति में हनुमान चालीसा का पाठ पूरा किया। हाथों में हनुमान चालीसा लिए बुक्कल नवाब के साथ मंदिर के पुजारी नीरज अवस्थी समेत अन्य ने भी मंच से हनुमान जी को चालीसा पढ़कर सुनाई। बयानों को लेकर चर्चित रहने वाले भाजपा एमएलसी के हनुमान चालीसा पढ़े जाने को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर दिन भर रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments