Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरभारत की पाक को दो टूक, दाऊद और सलाहुद्दीन को सौंपो फिर...

भारत की पाक को दो टूक, दाऊद और सलाहुद्दीन को सौंपो फिर होगी बात

सरकार ने पाक से कहा है कि यदि वह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को लेकर गंभीर है तो दाऊद इब्राहिम और सैयद सलाहुद्दीन को भारत के हवाले करे। सरकारी सूत्रों ने शनिवार को बताया कि इन दोनों के अलावा उन आतंकियों को भी सौंपने की मांग की गई है, जो भारतीय हैं लेकिन पाकिस्तान में रह रहे हैं। पाकिस्तान की ओर से कुछ आतंकियों को एहतियातन हिरासत में लिए जाने की कार्रवाई को भारत ने कॉस्मेटिक एक्शन करार दिया है। भारत ने साफ किया है कि इस तरह की दिखावे की कार्रवाई से संबंधों में जमी बर्फ नहीं पिघलेगी।

नई दिल्ली : करतारपुर साहिब कॉरीडोर के बहाने भारत से वार्ता करने के बहाने ढूंढ रहे पाकिस्तान को आज भारत ने दो टूक कहा कि यदि पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ एक्शन नहीं लेता तो ऐसा करना मुश्किल होगा। सरकार ने पाक से कहा है कि यदि वह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को लेकर गंभीर है तो दाऊद इब्राहिम और सैयद सलाहुद्दीन को भारत के हवाले करे। सरकारी सूत्रों ने शनिवार को बताया कि इन दोनों के अलावा उन आतंकियों को भी सौंपने की मांग की गई है, जो भारतीय हैं लेकिन पाकिस्तान में रह रहे हैं। पाकिस्तान की ओर से कुछ आतंकियों को एहतियातन हिरासत में लिए जाने की कार्रवाई को भारत ने कॉस्मेटिक एक्शन करार दिया है। भारत ने साफ किया है कि इस तरह की दिखावे की कार्रवाई से संबंधों में जमी बर्फ नहीं पिघलेगी।

उधर, भारत आतंकी गुट जैश-ए-मोहम्मद के मुखिया मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादियों की सूची में डालने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की प्रतिबंध समिति के साथ काम करना जारी रखेगा और संयम बनाए रखेगा। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। चीन द्वारा जैश-ए-मोहम्मद के सरगना को प्रतिबंधित करने के प्रस्ताव को एक बार फिर अपने वीटो अधिकार के जरिये नाकाम करने के कुछ दिनों बाद सूत्रों ने यह बात कही है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कुछ दिनों में आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान की ओर से उठाए गए कदम वास्तव में दिखावटी हैं। आधिकारिक सूत्रों ने कहा, ” जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने की दिशा में भारत यूएनएससी की प्रतिबंध समिति के साथ काम करना जारी रखेगा।” सूत्रों ने कहा कि भारत का मानना है कि ” आतंकवाद चीन के लिए एक प्रमुख मुद्दा है। उन्हें पता है कि पाकिस्तान में कई आतंकवादी समूह सक्रिय हैं।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments