Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरचढ़ने लगा खड़ी होली का रंग, होली गायन को घर-घर पहुंच रहे...

चढ़ने लगा खड़ी होली का रंग, होली गायन को घर-घर पहुंच रहे होलियार

  • तुम तो भई तपवान कालिका कलयुग में अवतार भई, हरि धरैं मकुट खेलें होरी, शिव के मन माही बसै काशी
  • कैविनेट मंत्री प्रकश पन्त के आवास तथा कूर्मांचल भवन में किया होली गायन किया। 

देहरादून/चंंपावत : राग, फाग, रंग के पर्व होली का धमाल शुरू हो गया है।देहरादून सहित पहाड़ में खड़ी होली का रंग चढ गया है। गांव-गांव में ढ़ोल-झांझर के स्वरों के बीच होलियार घर-घर जाकर होली गायन कर रहे हैं। पहले रोज-तुम तो भई तपवान कालिका कलयुग में अवतार भई, हरि धरैं मकुट खेलें होरी, शिव के मन माही बसै काशी-जैसी भक्ति और आध्यात्म की होलियों का गायन मंत्रमुग्ध कर गया।

गांवों में पुरोहित के वैदिक मंत्रों के बीच सुबह दस बजे से पहले चीर बंधन हुआ। चंपावत  के मादली गांव में पंडित उमाशंकर कुलेठा ने यजमान भूवन पांडेय से पूजा अर्चना कराई। इसी तरह कनलगांव-गोरल, कुलेठी-डडा, मल्लीहाट, तल्लीहाट, खर्ककार्की, चैकुनी, ढकना, नांद-सैदोला बोरा, डुगरासेठी, मुडियानी, बिसौन-बाजरीकोट, जूप, चौडासेठी, सिंलगटाक-लटोली, बलानीबुंगा, दुधपोखरा, फुलारागांव, चौकी, फुगर सहित चाराल क्षेत्र में चोर आरोहण हुआ। चीर बंधन के साथ ही महिला पुरुष होली गायन के रंग में रंग गए है।

जगह-जगह होली के बोलों से फागुन की फगुनाहट की मस्ती चढ़ने लगी है। पूर्णिमा तक अब होली गायन घर घर होगा। 20 मार्च को रात 9 बजे बाद होली दहन और दूसरे रोज 21 को छल्लोडी तथा 22 को टीके साथ ही पर्व का समापन होगा। बहरहाल, मौसम बदलने के बीच होलियारों में मस्ती का खुमार परवान चढ़ने लगा है।

देहरादून में भी कुमाऊं की होली होल्यारों की टोली निकल पड़ी है घर घर होली गायन के लिए। होल्यारों ने आज कैविनेट मंत्री प्रकश पन्त के आवास तथा कूर्मांचल भवन में होली गायन किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments