Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबर'अंब्रेला स्कीम' के तहत 25,060 करोड़ खर्च कर तीन साल में होगा...

‘अंब्रेला स्कीम’ के तहत 25,060 करोड़ खर्च कर तीन साल में होगा पुलिस का आधुनिकीकरण

इस स्कीम के तहत आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, हथियारों की खरीद, हेलिकॉप्टरों का भाड़े का खर्चा वहन किया जाएगा। नॉर्थ-ईस्ट राज्यों के लिए 100 करोड़ की राशि मंजूर की गई है

नई दिल्ली (एजेंसीज) :  आज (बुधवार) यहाँ  दिल्ली में हुई केन्द्रीय कैबिनेट की मीटिंग में पुलिस के आधुनिकीकरण लेकर अहम फैसले लिए गए। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि कैबिनेट ने पुलिस आधुनिकीकरण स्कीम को मंजूरी दी है। इस स्कीम पर 25,060 करोड़ रुपए खर्च किया जाएगा।

राजनाथ ने कहा कि कैबिनेट ने पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए ‘अंब्रेला स्कीम’ को मंजूरी दे दी है।  इस स्कीम के तहत 2017-18, 2018-19 2019-20 इन तीन सालों के लिए 25 हजार 60 रुपए करोड़ रुपये खर्च करने का प्रोविजन किया गया है। जिसमें लगभग 80% केंद्र सरकार का शेयर है और राज्यों का शेयर 6 हजार 400 चौबीस करोड़ होगा।

उन्होंने बताया कि इस स्कीम के तहत आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, हथियारों की खरीद, हेलिकॉप्टरों का भाड़े का खर्चा वहन किया जाएगा। नॉर्थ-ईस्ट राज्यों के लिए 100 करोड़ की राशि मंजूर की गई है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments