Saturday, March 7, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारमॉर्निंग वॉक पर निकले बसपा नेता की गोलियों से भूनकर हत्या

मॉर्निंग वॉक पर निकले बसपा नेता की गोलियों से भूनकर हत्या

गाजियाबाद।  दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले में बदमाशों ने बसपा नेता को गोलियों से भून दिया। वह मॉर्निंग वॉक पर सुबह में घर से निकले थे। बताया जा रहा है कि कार सवार 6 बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।

गाजियाबाद में दिल्ली-यूपी बॉर्डर थाना इलाके की उत्तरांचल विहार कॉलोनी में यह वारदात हुई। दरअसल, बेहटा हाजीपुर गांव के रहने वाले बहुजन समाज पार्टी के नेता शब्बर जैदी रोजाना की तरह करीब सुबह छह बजे सैर पर निकले थे। इसी दौरान घर से महज 200 मीटर दूर कार सवार छह बदमाशों ने उन्हें गोलियों से भून डाला। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। परिजनों ने रंजिश होने से इंकार किया है। बताया जा रहा है कि वो फिलहाल प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे थे।

घटना की जानकारी मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एसपी ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे हैं। उनका कहना है सीसीटीवी दिखाकर परिजनों से बदमाशों की पहचान कराई जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments