Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारजम्मू कश्मीर; सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में चार आतंकियों को मार गिराया

जम्मू कश्मीर; सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में चार आतंकियों को मार गिराया

जम्मू कश्मीर।  जम्मू के शोपियां जिले और हंदवारा में सुरक्षाबालों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में चार आतंकी मारे गए। वहीं सुरक्षाबलों ने उनके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। तीन आतंकी शोपियां और एक आतंकी हंदवारा में मारा गया।
बता दें कि देर रात आतंकियों ने गोली बारी करना शुरू कर दी, जिसका जवाब सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस ने मिलकर दिया। आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।
वहीं आज हंदवाड़ा में यारो क्षेत्र में आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया। बताया जा रहा है कि यहां दो से तीन आतंकी छुपे हुए हैं। इससे पहले दक्षिणी कश्मीर में कुलगाम जिले के कुगेर क्षेत्र में कासो के दौरान बुधवार को हिंसा भड़क उठी थी। प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर पेट्रोल बम फेंक दिया था। इससे एक गोशाला में आग लग गई थी। हिंसक भीड़ को काबू में करने के लिए सुरक्षा बलों को फायरिंग करनी पड़ी। इसमें दो युवक घायल हो गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments