Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारकांग्रेस की सत्ता चली गई पर गुरूर नहीं गया; नकवी

कांग्रेस की सत्ता चली गई पर गुरूर नहीं गया; नकवी

दिल्ली।  सत्ता में आने पर नीति आयोग भंग करने के राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को कहा कि यह संवैधानिक संस्थाओं का आपराधिक दुरूपयोग करने वालों के सामंती गुरूर का परिचायक है और जनता चुनाव में इन्हें सबक सिखायेगी।

नकवी ने संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तब संवैधानिक संस्थाओं का आपराधिक दुरूपयोगकरती थी और अब विपक्ष में संवैधानिक संस्थाओं को धमकाने-बदनाम करने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि सत्ता चली गई पर गुरूर नहीं गया और इस चुनाव में जनता उन्हें सबक सिखाएगी।

नकवी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पिछले 5 वर्षों में चुनाव आयोग, सीवीसी और अब नीति आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने और उनकी गरिमा को नुकसान पहुंचाने की साजिश कर रही है। भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी सत्ता के लिए तड़प रहे हैं और उन्हें लगता है कि सत्ता उनके परिवार का जन्मसिद्ध अधिकार है। लेकिन देश की जनता इस सामंती सियासत को चकनाचूर कर देगी।
वी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments