Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचार16वीं मंजिल से गिरकर इंजीनियर की मौत

16वीं मंजिल से गिरकर इंजीनियर की मौत

दिल्ली।   नोएडा थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर 121 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले इंजीनियर की उसकी सोसाइटी के 16वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार इंजीनियर की अभी हाल ही में सगाई हुई थी। शुरुआती जांच में पुलिस घटना को आत्महत्या का मामला मान रही है। थाना फेस -3 के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि सेक्टर 121 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले रवि हेलीवाल मूल निवासी झारखंड की आज उनकी सोसाइटी के 16वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक एरिक्सन कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। वह सोसाइटी की तीसरी मंजिल पर रहता था। थाना प्रभारी ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि वह 16वीं मंजिल पर कैसे पहुंचा और आत्महत्या क्यों की। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि अगर मृतक के परिजन किसी के खिलाफ शिकायत करते हैं तो घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments