Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरकैराना-सहारनपुर के नानोता में प्रधानमंत्री की जनसभा पांच अप्रैल को

कैराना-सहारनपुर के नानोता में प्रधानमंत्री की जनसभा पांच अप्रैल को

नानोता कस्बा कैराना लोकसभा क्षेत्र में आता है। कैराना से भाजपा ने प्रदीप सिंह को टिकट दिया है। वहीं, बड़गांव क्षेत्र सहारनपुर संसदीय सीट का हिस्सा है। कैराना सीट को भाजपा ने 2014 में 50 फीसदी वोट लेकर जीता था लेकिन सांसद चुने गये हुकुम सिंह के निधन के बाद 2017 में हुये उप चुनाव में उनकी बेटी और भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह पराजित हो गयी थीं।

सहारनपुर : लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इसके तहत मोदी पांच अप्रैल को सहारनपुर जिले के नानोता कस्बे में जनसभा करेंगे। उनसे पहले गृहमंत्री राजनाथ सिंह जिले के राजपूत बहुल बड़गांव में पहली अप्रैल को जनसभा करेंगे।

जिलाधिकारी आलोक पाण्डेय ने शनिवार को यह जानकारी दी। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मेरठ इकाई के अध्यक्ष अश्विनी त्यागी ने बताया कि नानोता में मोदी की जनसभा में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।

नानोता कस्बा कैराना लोकसभा क्षेत्र में आता है। कैराना से भाजपा ने प्रदीप सिंह को टिकट दिया है। वहीं, बड़गांव क्षेत्र सहारनपुर संसदीय सीट का हिस्सा है। अप्रैल 2017 में बड़गांव के शब्बीरपुर गांव में दलितों और राजपूत समुदाय के बीच संघर्ष हुआ था। त्यागी ने बताया कि 28 मार्च को मोदी ने मेरठ में जनसभा की थी लेकिन वह सहारनपुर और कैराना संसदीय सीटों के लिये नहीं थी।

कैराना सीट को भाजपा ने 2014 में 50 फीसदी वोट लेकर जीता था लेकिन सांसद चुने गये हुकुम सिंह के निधन के बाद 2017 में हुये उप चुनाव में उनकी बेटी और भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह पराजित हो गयी थीं। गौरतलब है कि सात अप्रैल को देवबंद में समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) अध्यक्ष अजित सिंह की संयुक्त जनसभा होनी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments