Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधमेट्रो के आगे कूदकर दिल्ली पुलिस के एएसआई ने की आत्महत्या

मेट्रो के आगे कूदकर दिल्ली पुलिस के एएसआई ने की आत्महत्या


दिल्ली। दिल्ली के जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक शख्स ने मेट्रो के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान दिल्ली पुलिस के एएसआई अजय कुमार के रूप में हुई है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार दिन में दिल्ली पुलिस के कम्यूनिकेशन विभाग में एएसआई के पद पर तैनात अजय कुमार ने जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन पर चलती ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।

आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। इस हादसे की वजह से मेट्रो की सेवाएं भी कुछ देर के लिए प्रभावित रहीं।

हालांकि अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि आत्महत्या के पीछे क्या कारण हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments