Sunday, March 8, 2026
Homeराजनीतिअमेठी पहुंचे राहुल गांधी , रोड शो के लिए जुटी भीड़

अमेठी पहुंचे राहुल गांधी , रोड शो के लिए जुटी भीड़


लखनऊ। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी पहुंच गए हैं। करीब 10;10 पर संजय गांधी अस्पताल में उनका हेलीकाप्टर उतरा। इस दौरान बहन प्रियंका गांधी वाड्रा, बहनोई रॉबर्ट वाड्रा, भांजा रेहान, व भांजी मिराया पहले ही कार से मुंशीगंज पहुंच चुके थे। राहुल गांधी गौरीगंज में रोड शो करेंगे इसके लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे हैं। बताया जा रहा है कि मां सोनिया गांधी नामांकन के समय सीधे कलेक्ट्रेट पहुंचेंगी।

इससे पहले नामांकन के लिए राहुल गांधी, उनकी बहन प्रियंका वाड्रा व बहनोई राॅबर्ट वाड्रा मंगलवार रात भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचे। प्रियंका के साथ उनके दोनों बच्चे रेहान और मिराया भी हैं। भुएमऊ में राहुल गांधी ने पार्टी पदाधिकारियों से मिलकर मां सोनिया गांधी के गढ़ की चुनावी नब्ज टटोली और किला फतह करने के लिए रणनीति तय की।

प्रियंका ने भी पदाधिकारियों से मंत्रणा की और चुनाव जीतने का जोश भरा। लखनऊ एयरपोर्ट से उतरने के बाद सड़क मार्ग होते हुए रात करीब आठ बजे राहुल गांधी भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचे, जबकि फुरसतगंज एयरपोर्ट से उतरने के बाद प्रियंका वाड्रा, उनके पति राबर्ट वाड्रा और दो बच्चे रात नौ बजे भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments