Saturday, March 7, 2026
Homeराजनीतिपूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने पुलवामा हमले को लेकर पीएम मोदी पर...

पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने पुलवामा हमले को लेकर पीएम मोदी पर लगाया साजिश का आरोप


उत्तर प्रदेश। उत्तराखंड और मिजोरम के राज्यपाल रहे कांग्रेस नेता अजीज कुरैशी ने पुलवामा हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बेहद गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुआ हमला उनकी साजिश थी। कुरैशी ने पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि आपने ही प्लान करके पुलवामा करवाया, ताकि मौका मिल सके। जनता सब समझती है।

कुरैशी ने कहा अगर मोदी चाहते हैं कि 42 शहीदों को मारकर 42 लोगों की हत्या करके, वह उनकी चिताओं की राख से अपना राजतिलक करें तो जनता उन्हें ऐसा नहीं करने देगी। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, रविवार को मध्य प्रदेश में कुरैशी ने कहा था कि प्लान करके आपने (पीएम मोदी) ने यह करवाया।

मालूम हो कि बीते 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकवादियों के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments