Saturday, March 7, 2026
Homeराजनीतिअयोध्या पहुंचे योगी आदित्यनाथ, दिगंबर अखाड़े में करेंगे भोजन

अयोध्या पहुंचे योगी आदित्यनाथ, दिगंबर अखाड़े में करेंगे भोजन


लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंच चुके हैं। यहां दर्शन-पूजन के साथ संतों से मुलाकात करेंगे। आचार संहिता के उल्लंघन में चुनाव प्रचार से 72 घंटे की रोक के दौरान यह उनका निजी दौरा बताया जा रहा है। यहां से वे बलरामपुर जाएंगे।

श्रीरामजन्म भूमि न्यास के सदस्य दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हनुमानगढ़ी व रामलला के दरबार में हाजिरी लगाएंगे। इसके बाद श्रीराम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से भी मुलाकात करेंगे। दोपहर में दिगंबर अखाड़ा में भोजन करेंगे। मुख्यमंत्री के भोजन के लिए उनकी पसंद का दाल, चावल, लौकी की सब्जी, तरोई की सब्जी बनाई गई है। मीठे में रस मलाई का इंतजाम किया गया है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अपने निजी दौरे पर अयोध्या आ रहे हैं। दौरे का उद्देश्य मंदिरों में दर्शन-पूजन एवं संतों से आशीर्वाद लेना है।

वे चुनाव प्रचार पर रोक लगने के कारण राजनीतिक कार्यक्रमों से दूर रहेंगे। हालांकि जिला प्रशासन के पास मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कोई कार्यक्रम नहीं आया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments