Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारखड़े ट्रक से टकराई बोलेरो, चार की मौत

खड़े ट्रक से टकराई बोलेरो, चार की मौत


फतेहाबाद।  हरियाणा के फतेहाबाद में आज बुधवार को तड़के तीन बजे सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई। हादसा फतेहाबाद-सिरसा सीमा पर हुआ। एक बोलेरो सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। वहीं बोलेरो में सवार चार लोगों की मौत हो गई।

तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें हिसार रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, सभी सिरसा के गांव जोधकां के रहने वाले थे और पिलानी से शादी समारोह से वापस जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। मृतकों के परिजनों को खबर दे दी गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्राला सड़क के साइड में खड़ा था। बोलेरो चालक ने पीछे से टक्कर मारी है। आसपास के लोगों ने ट्राले के नीचे घुस चुके हिस्से को काट कर घायलों को निकाला। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। एक बच्चे की गर्दन पूरी तरह धड़ से अलग हो गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments