Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारभाजपा सांसद और विधायक का आरोप, बुर्का पहनकर हो रही फर्जी वोटिंग

भाजपा सांसद और विधायक का आरोप, बुर्का पहनकर हो रही फर्जी वोटिंग

मुजफ्फनगर। बुर्के की आड़ में फर्जी वोटिंग का आरोप अमरोहा में भी भाजपा की ओर से लगाया गया है। अमरोहा सांसद और भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर और हसनपुर विधायक महेंद्र खड़गवंशी ने बुर्का पहनकर फर्जी वोटिंग करने का आरोप लगाया है।

मुजफ्फनगर लोकसभा सीट के बाद अमरोहा में अब फर्जी वोटिंग का मुद्दा उठा। अमरोहा के सांसद कंवर सिंह तंवर का आरोप है कि नौगांवा सादात में एक पुरुष मतदाता को बुर्का पहनकर फर्जी मतदान करते हुए पाया गया है। उसे पुलिस ने पकड़ लिया है।

हालांकि अभी प्रशासन की ओर से ऐसी पुष्टि नहीं की जा रही है। सांसद का आरोप है कि कई मतदान बूथों से उनके एजेंटों का हटा दिया गया है। वहीं हसनपुर विधायक महेंद्र खड़गवंशी ने भी आरोप लगाया है कि हसनपुर में कुछ जगहों पर बुर्के की आड़ में फर्जी मतदान किया जा रहा है। सांसद और विधायक ने प्रशासन से मांग की है कि मतदान कार्मिकों को बुर्कोनंशी का चेहरा देखने के बाद ही वोट डालने दिया जाए जिससे फर्जी वोटिंग की संभावना न रहे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments