Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारराहुल गांधी पर एक और मुकदमा दर्ज

राहुल गांधी पर एक और मुकदमा दर्ज


बिहार। भाजपा नेता और बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। उन्होंने पटना सीजेएम कोर्ट में मानहानि का केस दायर कराया है। सुशील मोदी का कहना है कि राहुल गांधी के बयान से करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने करोड़ों लोगों को चोर बताया है।

दरअसल वह राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए उस बयान से नाराज हैं, जिसमें राहुल ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था और मोदी सरनेम वाले लोगों को चोर कह डाला था। राहुल ने लोगों से मुखातिब होते हुए कहा था कि एक बात बताइए कि हर चोर के नाम में मोदी कैसे है… नीरव मोदी, ललित मोदी…।

कर्नाटक रैली में राहुल गांधी ने कहा था कि चैकीदार 100 फीसदी चोर है। सारे चोरों के उपनाम मोदी क्यों हैं। राहुल गांधी के इसी बयान से सुशील मोदी भड़के हुए थे। राहुल ने मोदी उपनाम पर तंज कसते हुए कहा था कि ‘मेरा एक सवाल है। सभी चोरों का उपनाम मोदी क्यों है?

इस बयान पर सुशील मोदी का कहना था कि राहुल का यह बयान करोड़ों मोदी उपनाम वाले लोगों की भावनाओं को आहत करने वाला है। इस बयान के जरिए राहुल गांधी ने श्मोदी उपनामश् वाले सारे लोगों को चोर ठहराया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments