Saturday, March 7, 2026
Homeराजनीतिहाथी की जगह गलती से कमल का बटन दबाने पर युवक ने...

हाथी की जगह गलती से कमल का बटन दबाने पर युवक ने काट ली अंगुली


शिकारपुर। मतदान के दौरान जल्दबाजी में मनपसंद प्रत्याशी के स्थान पर भाजपा का बटन दबाने के बाद खुद को बसपा का समर्थक बताने वाले युवक ने अपनी तर्जनी अंगुली काट ली। परिजनों ने युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने इलाज के बाद उसे घर भेज दिया।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर हुलासन निवासी पवन कुमार (24) बसपा का समर्थक है। गुरुवार को वोट डालने के लिए वह गांव स्थित मतदान केन्द्र पर गया था। मतदान के दौरान जल्दबाजी में उसने अपने मनपसंद प्रत्याशी के निशान हाथी के बजाय कमल के निशान वाला बटन दबा दिया।

पवन ने बताया कि वोट डालने के बाद वह आत्मग्लानि से भर गया। घर आकर गुस्से में उसने निशान वाली बाएं हाथ की तर्जनी अंगुली का अगला हिस्सा धारदार हथियार से काट लिया। उसके चीखने चिल्लाने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसकी मरहम पट्टी की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments