Saturday, March 7, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारन्यायालय ने विधायक को सुनाई आजीवन कारावास की सजा

न्यायालय ने विधायक को सुनाई आजीवन कारावास की सजा

हमीरपुर। यूपी के हमीरपुर जिले से भाजपा विधायक अशोक सिंह चंदेल को बड़ा झटका लगा है। 1997 में हुए एक हत्याकांड के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने विधायक अशोक सिंह चंदेल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने विधायक सहित 10 लोगों को दोषी करार दिया है।

आपको बता दें कि 26 जनवरी 1997 में दिनदहाड़े पांच लोगों की हत्या कर दी गई थी। साथ ही पांच अन्य घायल भी हुए थे। इस सनसनीखेज हत्याकांड ने बुंदेलखंड ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों को हिलाकर रख दिया था। हत्याकांड में विधायक अशोक चंदेल, उनके निजी गनर सहित 11 लोगों को नामजद किया गया था। इस दौरान विधायक चंदेल को जेल की सलाखों के पीछे रहना पड़ा था।

इस प्रकरण में हाईकोर्ट ने भाजपा विधायक अशोक चंदेल व अन्य को दोषी मानते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई। चंदेल के अलावा रघुवीर सिंह, आशुतोष सिंह उर्फ डब्बू, साहब सिंह, भान सिंह, प्रदीप सिंह, उत्तम सिंह, श्याम सिंह आदि को सजा सुनाई गई है। 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments