Saturday, March 7, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारलखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर पहुंचे योगी

लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर पहुंचे योगी

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार सुबह हनुमान जयंती के अवसर पर लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने ट्वीट किया कि मेरे आराध्य रामलला, बजरंग बली और महादेव जी के दर्शन को राजनीति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। हिंदू होना मेरी धार्मिक पहचान है। वह हिंदू जो भारत में रहने वाले सभी पंथों और धर्मों का समान भाव से आदिकाल से आदर करता रहा है।

आपको बता दें कि चुनाव आयोग द्वारा प्रचार करने पर रोक लगाए जाने के बाद से ही मुख्यमंत्री योगी ने पिछले तीन दिन मंदिरों में दर्शन व संतों से मुलाकात कर बिताए। बुधवार को वह अयोध्या में थे जहां उन्होंने हनुमानगढ़ी व रामलला के दर्शन किए थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments