Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारकानपुर में तेज धमाके के साथ दो हिस्सों में बंटी पूर्वा एक्सप्रेस

कानपुर में तेज धमाके के साथ दो हिस्सों में बंटी पूर्वा एक्सप्रेस

कानपुर। हावड़ा से नई दिल्ली जा रही पूर्वा एक्सप्रेस शुक्रवार देर रात करीब एक बजे कानपुर से करीब 15 किलोमीटर दूर रूमा कस्बे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पता चला है कि ट्रेन दो हिस्सों में बंटने के बाद बेपटरी हो गई। नौ डिब्बे पलटने की सूचना मिली है। इनमें 8 एसी कोच और पैंट्रीकार हैै। 12 से ज्यादा लोग घायल हैं।

रात 2.30 बजे जिलाधिकारी, एसएसपी, 30 एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस पहुंच चुकी थीं और राहत-बचाव कार्य शुरू हो गया था। घायलों को काशीराम ट्रामा सेंटर और हैलट अस्पताल भेजा जा रहा है।पूर्वा एक्सप्रेस हावड़ा से दिल्ली जाती है।
कानपुर से करीब 15 किलोमीटर पहले रूमा इंडस्ट्रियल इस्टेट के सामने ट्रेन अचानक दो हिस्सों में बंटने के बाद जोरदार आवाज के साथ पलट गई। घुप अंधेरे में यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
05122323015

ट्रेन में सवार पटना निवासी रोमेल जायसवाल ने बताया कि देर रात सभी यात्री सो रहे थे, तभी अचानक जोरदार आवाज आई। आंख खुली तो अंधेरा था। अचानक से एक तेज धमाका हुआ। जिसके बाद वहां चीख पुकार मच गई।

पता चला कि ट्रेन पलट गई है। बहुत से यात्री हताहत हुए हैं। झारखंड के जसीडीह निवासी राजेश चैधरी ने बताया कि चारों तरफ चीख पुकार मची है। घायलों में बिहार के रवींद्र वर्मा, पवन सिंह, संजय, भूपेश, वीरेंद्र आदि को कांशीराम ट्रामा सेंटर भेजा गया है।

मौके पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी, महाराजपुर पुलिस सहित अन्य थानों का पुलिस बल मौके पर मौजूद है। घायल यात्रियों को तत्काल चिकित्सा सुविधा हेतु नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। कानपुर शहर के सभी अस्पतालों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। कानपुर डीएम विजय विश्वास पंत घटना स्थल पर मौजूद हैं। घटना स्थल का जायजा लेने उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चैधरी भी पहुंचे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments