Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नामांकन को रद्द कराने की मांग, लगे...

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नामांकन को रद्द कराने की मांग, लगे कई आरोप


अमेठी । अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नामांकन के खिलाफ आपत्ति जताई गई है। राहुल की नागरिकता और डिग्री पर सवाल उठाया गया है। बताया गया कि राहुल गांधी का असली नाम राउल विंची है। साथ ही उनके पास ब्रिटिश नागरिकता है। निर्दलीय प्रत्याशी ध्रुव लाल कौशल के वकील, अफजल वारिस, सुरेंद्र चन्द्र व सुरेंश कुमार शुक्ला ने कांग्रेस अध्यक्ष का नामांकन रद्द करने की मांग की है।
मालूम हो ध्रुव लाल कौशल अमेठी जिले के जगदीशपुर निवासी है। ध्रुव लाल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराया है। निर्दलीय प्रत्याशी ध्रुव लाल कौशल के वकील ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नामांकन पत्र खारिज करने की मांग की। उनका दावा है कि राहुल ने गलत दस्तावेज दिए हैं। साथ ही निर्वाचन अधिकारी को गुमराह किया है।

स्मृति ईरानी की डिग्री पर आपत्ति

वकील का आरोप है कि राहुल ने दस्तावेजों में इंग्लैंड की अपनी कंपनी का जिक्र नहीं किया है। उन्होंने राहुल को ब्रिटेन का नागरिक बताया वहीं राहुल की डिग्री पर सवाल भी उठाए हैं। वकील ने दावा किया है कि राहुल ने एफिडेविट में जिन कॉलेजों से पढ़ाई का जिक्र किया है असल में राहुल ने उन कॉलेजों से पढ़ाई की ही नहीं है।

वकील ने निर्वाचन अधिकारी को सभी मामलों में प्रूफ दिए हैं। अमेठी में राहुल गांधी के नामांकन पर आपत्ति प्रस्तुत हो चुकी है अमेठी में आज 11;00 बजते ही जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष आपत्ति दाखिल हुई अमेठी में इस वक्त हाई वोल्टेज पॉलिटिकल ड्रामा होने वाला है।

वहीं स्मृति ईरानी के नामांकन पर भी सवाल उठाए गए हैं। अमेठी के निर्दलीय प्रत्याशी रोहित कुमार के वकील उदय चंदानी ने आपत्ति दर्ज कराई है। वकील को स्मृति ईरानी की डिग्री पर आपत्ति है। उनका कहना है कि 2004 में चांदनी चैक से चुनाव के दौरान अलग डिग्री थी। अगर 2014 में अलग थी तो फिर 2019 में यह डिग्री क्यों बताई गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments