Sunday, March 8, 2026
Homeराजनीतिराहुल गांधी के नामांकन रद्द करने पर सुनवाई स्थगित, 22 को रखेंगे...

राहुल गांधी के नामांकन रद्द करने पर सुनवाई स्थगित, 22 को रखेंगे पक्ष


अमेठी । अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नामांकन के खिलाफ आपत्ति जताई गई है। राहुल की नागरिकता और डिग्री पर सवाल उठाते हुए निर्दलीय प्रत्याशी ध्रुव लाल कौशल ने उनका नामांकन रद्द करने की मांग की। उनके वकील अफजल वारिस, सुरेंद्र चन्द्र और सुरेश कुमार शुक्ला की आपत्ति पर जिला निर्वाचन कार्यालय में शनिवार को हो रही सुनवाई 22 अप्रैल तक टाल दी गई है। राहुल गांधी के वकील राहुल कौशिक ने रिटर्निंग अधिकारी से समय मांगा है। अब 22 अप्रैल को वह इस मामले पर कांग्रेस अध्यक्ष का पक्ष रखेंगे।

आरोप में कहा गया है कि राहुल गांधी का असली नाम राउल विंची है। साथ ही उनके पास ब्रिटिश नागरिकता है। आरोप लगाने वाले निर्दलीय प्रत्याशी ध्रुव लाल कौशल अमेठी जिले के जगदीशपुर निवासी है। निर्दलीय प्रत्याशी ध्रुव के वकीलों का दावा है कि राहुल गांधी ने गलत दस्तावेज दिए हैं और निर्वाचन अधिकारी को गुमराह करने की कोशिश की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments