Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीय समाचारनाबालिक के साथ की दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर फेंका तेजाब

नाबालिक के साथ की दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर फेंका तेजाब

भागलपुर। बिहार के भागलपुर से एक दिल दहला देने वाली घाटना सामने आई है। जिले के अलीगंज में स्थित गंगा विहार कालोनी में एक अज्ञात हमलावर ने 17 साल की लड़की के घर में घुस गए और उसकी मां के ऊपर बंदूक तानकर लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की। जब उसने इसका विरोध किया तो उसपर तेजाब डाल दिया। लड़की को गंभीर हालत में मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से परिजन बेहतर इलाज के लिए उसे लेकर बनारस चले गए। पुलिस ने शक के आधार पर एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

नाबालिग की मां ने बताया कि वह बेटी के साथ खाना बना रही थीं। तभी कुछ बदमाश मुंह पर कपड़ा ढंककर घर के अंदर घुस आए। सभी हथियारों से लैस थे। एक बदमाश ने उनकी कनपटी पर बंदूक तान दी और लड़की को खींचकर ले जाने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो उसपर तेजाब फेंक दिया।
बदमाशों ने छात्रा की मां पर भी तेजाब फेंका और हथियार लहराते हुए छत की तरफ भाग गए। छटपटाते हुए बेटी हॉल में गिर गई। उसकी चीखें सुनकर वहां लोग पहुंचे। तेजाब से झुलसी छात्रा मदद के लिए चिल्ला रही थी। उसकी चीखें सुनकर काफी संख्या में लोग घर के बाहर जमा हो गए।
धक्का देने पर छात्रा की मां ने दरवाजा खोला तो छात्रा हॉल के फर्श पर गिरकर तड़प रही थी। लोगों ने उसे उठाने की कोशिश तो हाथ लगाते ही उसकी त्वचा निकलने लगी। इसके बाद महिलाओं ने संभलकर उसे कुर्सी में बिठाया और कुर्सी सहित मायागंज अस्पताल लेकर पहुंचे।
घर से भागते समय बदमाशों का एक कट्टा किचन में छूट गया जबकि छत के मुख्य रास्ते पर प्लास्टिक का एक थैला मिला है जिसमें एक रुमाल था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की है।
भागलपुर के एसएसपी आशीष भारती ने कहा, पीड़िता के पिता की अलीगंज में सोने-चांदी की दुकान है। घटना के समय पिता दुकान पर थे। पीड़िता इंटर में पढ़ती है और उसके दो छोटे भाई हैं। शक के आधार पर एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच दल का गठन किया गया है। मैं घटना की निगरानी कर रहा हूं। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments